Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhGovernmentJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, शपथ ग्रहण समारोह में हसदेव नदी पर पुल, सामुदायिक भवन और बिजली सब-डिवीजन की घोषणा, नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना सहित 15 पार्षदों ने ली शपथ, सभी वार्डों के विकास का भरोसा…

  • बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, शपथ ग्रहण समारोह में हसदेव नदी पर पुल, सामुदायिक भवन और बिजली सब-डिवीजन की घोषणा,
  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना सहित 15 पार्षदों ने ली शपथ, सभी वार्डों के विकास का भरोसा..

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह नगर पंचायत मे आज अध्यक्ष रमेश डरसेना के साथ 15 पार्षदों ने शपथ लीं, नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदो शपथ ग्रहण मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह वासियो को बड़ी सौगात दी,मुख्यमंत्री मंत्री ने हसदेव नदी मे पुल निर्माण, बम्हनीडीह मे सामुदायिक भवन, और विद्युत विभाग का सब डिवीजन खोलने का एलान किया, साथ ही सभी वार्डो के विकास के राज्य सरकार द्वारा कराने के एलान किया, वहीँ सांसद कमलेश जांगड़े ने भी बम्हनीडीह के 15 वार्डो मे लाइटनिंग करने का एलान किया।

जांजगीर चांपा जिला के बम्हनीडीह नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदो के शपथ ग्रहण समारोह मे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की, साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और सांसद कमलेश जांगड़े,जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ता शामिल हुए, बीजेपी के नेताओ की उपस्थिति मे नगर पंचायत बम्हनीडीह के नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना सहित 15पार्षदो को निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम पवन कोसमा ने शपथ दिलाई, शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह की जनता का आभार जताते हुए विकास के रास्ते को चुनने के लिए बधाई दी और उन्होंने कहा कि बम्हनीडीह के विकास की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार का होने का भरोसा दिलाया।।
वही मिडिया से चर्चा करते हुए नकटी गांव मे हुए तोड़फोड़ पर कांग्रेसियो के विरोध पर बताया कि नकटी गांव मे अतिक्रमण पर घर बनाया गया था लेकिन प्रदेश मे पहली बार अतिक्रमण हटाने से पहले ग्रामीण को ईडब्ल्यूएस का मकान देने का दावा किया ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति मे बम्हनीडीह नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदो की शपथ ग्रहण से अब नगर वासियो को समस्याओ से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button