
कपड़े नहीं सोच गंदी : कंटेंट क्रिएटर का दर्दनाक अनुभव, साड़ी पहनी लड़की को उम्रदराज शख्स की गंदी नजरें कैमरे में कैद…
- पारंपरिक परिधान में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं: वीडियो ने खोली समाज की सोच
- बेटी की उम्र की लड़की को घूरता रहा अधेड़, कंटेंट क्रिएटर ने किया एक्सपोज़”
केरल के कोच्चि का ये वीडियो एक कंटेंट क्रिएटर का है जिसमें बस में उनके बगल में बैठे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की ओछी हरकत (गंदी नजर) क़ैद हो गई. जिसमें दिख साफ़ दिख रहा है कि कंटेंट क्रिएटर लड़की ट्रेडिशनल केरल साड़ी पहने बस में बैठी हुई है और फिर भी उनके बगल की सीट में बैठा व्यक्ति बार-बार उनके वक्षों को गलत नजर से घूर रहा है.
हद तो तब हो गई जब लड़की ने इस व्यक्ति को ये एहसास दिलाया कि उसे पता है कि वो क्या कर रहा है लेकिन फिर भी उस व्यक्ति ने अपनी गंदी हरकत जारी रखी. कंटेंट क्रिएटर ने ये घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अगर तुम मेरी तरफ़ ग़लत नज़र से देखोगे तो तुम्हारी आँखें बाहर आ जाएंगी, मैने ये कहा और बस से उतर गई. मैं ये वीडियो इसलिये पोस्ट कर रही हूँ, क्योंकि कुछ लोग कहते हैं कि आजकल की लड़कियां की गलत और छोटे कपड़े की वजह से लोग गलत नजर से देखते है लेकिन इस साड़ी और सिंपल ड्रेसिंग में क्या दिक़्क़त है, इस वीडियो में मैं पूरी तरह ढकी हुई हूँ और शालीन कपड़े पहने हुए हैं. और बगल में बैठा व्यक्ति भी बहुत ज्यादा उम्र के है उसके बेटी की उम्र की हु मैं लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आए.
कपड़े नहीं, सोच जिम्मेदार है : इस वीडियो से यह साबित होता है कि शालीन और पारंपरिक कपड़े पहनने के बावजूद महिलाओं को गंदी नजरों और ओछी हरकतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए यह तर्क कि “महिलाओं के छोटे कपड़े ही कारण हैं” पूरी तरह गलत है।



