Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

अकलतरा नगर पालिका में फिर बवाल: पार्षदों ने जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश, तालाब गहरीकरण और प्लेसमेंट ठेके के विवाद ने पकड़ा तूल, नपा कार्यालय में घंटों हंगामा…

  • अकलतरा नगर पालिका में फिर बवाल: पार्षदों ने जड़ा ताला, अध्यक्ष के खिलाफ फूटा आक्रोश,
  • तालाब गहरीकरण और प्लेसमेंट ठेके के विवाद ने पकड़ा तूल, नपा कार्यालय में घंटों हंगामा..

जांजगीर चांपा:- नगर पालिका अकलतरा में पिछले दिनों सामान्य सभा में हुए हंगामे का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। बुधवार को एक बार फिर नाराज पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नगर पालिका कार्यालय में ताला बंदी कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों ने अध्यक्ष पर मनमानी, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए।

सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्षद और उनके समर्थक नपा कार्यालय पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया गया। इस दौरान अध्यक्ष विरोधी नारेबाजी होती रही। पार्षदों का कहना था कि तालाब गहरीकरण, प्लेसमेंट कर्मचारियों की नियुक्ति और विकास कार्यों में भारी अनियमितता बरती जा रही है, लेकिन उनकी बातों को लगातार दबाया जा रहा है।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि सामान्य सभा में उठाए गए गंभीर मुद्दों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा सवाल पूछने वाले जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जा रहा है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने “आर-पार की लड़ाई” का ऐलान करते हुए तालाबंदी की कार्रवाई की।

स्थिति बिगड़ती देख नपा कर्मचारियों में भी अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी कार्यालय के बाहर ही खड़े रहे।

इधर शहर में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। नागरिकों के बीच चर्चा है कि नगर पालिका में लगातार बढ़ते विवादों का असर अब सीधे विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। विपक्षी पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द जांच और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button