
बिलासपुर राजकिशोर नगर में डिप्रेशन के कारण मेडिकल स्टूडेंट ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…
- बिलासपुर राजकिशोर नगर में डिप्रेशन के कारण मेडिकल स्टूडेंट ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस..
बिलासपुर: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है जिसमें युवक ने खुद को बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हो पाया है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है.
बता दे की बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर में रहने वाले एक युवक ने खुद के कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मार कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने कनपटी पर गोली दागी है. इसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का नाम संस्कार है जो मेडिकल कॉलेज पढ़ाई को लेकर काफी परेशान था और बहुत दिनों से तनाव में था. हालांकि मौत की वजह यही है या कुछ और ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.
सिविल लाइन CSP निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि राजकिशोर नगर में रहने वाले युवक ने आत्महत्या की है क्यों किया इसकी जांच की जा रही है, घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की वजह साफ होगी.



