
1 दिसंबर से बिजली बिल हाफ: 42 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा, सोलर लगाने पर मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी…
1 दिसंबर से बिजली बिल हाफ: 42 लाख उपभोक्ताओं को बड़ा फायदा, सोलर लगाने पर मिलेगी अतिरिक्त सब्सिड
छत्तीसगढ़ सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 1 दिसंबर से बिजली बिल हाफ योजना लागू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। मंगलवार को विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा की। इस फैसले से 36 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि 200 यूनिट तक की खपत पर उपभोक्ता अब आधा बिजली बिल भरेंगे। इसके साथ ही 200 से 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वाले करीब 6 लाख उपभोक्ता भी अगले एक साल तक 200 यूनिट तक आधा बिल भरने की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
सरकार ने यह एक वर्ष की छूट इसलिए दी है ताकि उपभोक्ता इस दौरान अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सकें और धीरे-धीरे हाफ बिल से फ्री बिजली की ओर बढ़ सकें।
पीएम सूर्यघर योजना में सब्सिडी जारी..मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पीएम सूर्यघर योजना में दी जाने वाली अतिरिक्त सब्सिडी भी जारी रहेगी।
- 1 किलोवाट के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये सब्सिडी
- 2 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता वाले सोलर प्लांट पर 30,000 रुपये सब्सिडी
सरकार का मानना है कि सौर ऊर्जा अपनाने से उपभोक्ताओं का बिजली खर्च कम होगा और राज्य स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा।



