Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
PoliticsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

बिजली आधा, बिल ज्यादा: भाजपा सरकार ने जनता को दिया 440 वोल्ट का झटका : शेषराज हरबंश

  • बिजली आधा, बिल ज्यादा: भाजपा सरकार ने जनता को दिया 440 वोल्ट का झटका : शेषराज हरबंश

जांजगीर चांपा/ सक्ती। छत्तीसगढ़ में बिजली दरों में की गई वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बढ़ी हुई बिजली दरों के विरोध में गुरुवार को सक्ती में आयोजित पत्रकार वार्ता में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने आम जनता, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही महंगाई से परेशान है, ऐसे में बिजली दरों में वृद्धि कर सरकार ने लोगों को “440 वोल्ट का झटका” दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के शासनकाल में बिजली आपूर्ति की स्थिति कमजोर हुई है, जबकि उपभोक्ताओं के बिल लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बढ़ी हुई बिजली दरों का पुरजोर विरोध करती है और जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि बिजली दर वृद्धि से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ किसानों और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक परेशानियां बढ़ेंगी, जबकि सरकार जनता को राहत देने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से बिजली दर वृद्धि वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में जनआंदोलन किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल,घनश्याम देवांगन, बलराम पांडेय, राकेश रामेर, प्यारे लाल कुँवर, लाला सोनी, पवन साहू, पुरुषोत्तम साहू, कुसुम यादव, पिंटू ठाकुर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button