Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhDurg–BhilaiNational NewsRaipurState & Local News

राजनांदगांव डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए मिली धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर कराया गया खाली, BDS, डॉग स्क्वॉड और पुलिस बल मौके पर, जांच जारी…

  •  राजनांदगांव डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की ई-मेल के जरिए मिली धमकी से मचा हड़कंप, कोर्ट परिसर कराया गया खाली,
  • BDS, डॉग स्क्वॉड और पुलिस बल मौके पर, जांच जारी…

राजनांदगांव डिस्ट्रिक कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से राजनांदगांव शहर में हड़कंप मच गया है…. यह धमकी एक ई मेल के माध्यम से भेजी गई है, जिसके बाद ऐतिहातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है साथ ही मौके पर बीडीएस स्क्वायड और पुलिस बल पहुंच कर जांच कर रहे हैं…. मामले की जानकारी लगते ही राजनादगांव एसपी अंकिता शर्मा भी कोर्ट परिसर पहुंची और मीडिया को बताया कि आज एक ई मेल कोर्ट के शासकीय मेल आईडी में आया है जिसमें कोर्ट परिसर में आईडी प्लांट करने की सूचना प्राप्त हुई है इसके बाद मौके पर बीडीएस, डॉग स्क्वाड और पुलिस बल जांच कर रहा है साथ ही अन्य जिलों से भी बीडीएस टीम डिमांड की गई है, यह मेल vpn के माध्यम से शासकीय मेल आईडी में भेजा गया है जिसे पुलिस ने जांच में लिया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button