Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPolitics

जिला मुख्यालय जांजगीर में युवा कांग्रेस की विस्तार बैठक सम्पन्न – प्रदेश महासचिव भावेन्द्र गंगोत्री की मौजूदगी में रणनीति तय, संसद घेराव के लिए जांजगीर-चांपा से 200 से अधिक युवा तैयार…

  • जिला मुख्यालय में युवा कांग्रेस की विस्तार बैठक सम्पन्न — प्रदेश महासचिव भावेन्द्र गंगोत्री की मौजूदगी में रणनीति तय, संसद घेराव के लिए जांजगीर-चांपा से 200 से अधिक युवा तैयार..

 

जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में जिला युवा कांग्रेस की विस्तार बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा नेता शामिल हुए। बैठक में प्रदेश महासचिव भावेन्द्र गंगोत्री और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला विशेष रूप से मौजूद रहे।बैठक के दौरान आगामी दिनों में होने वाले धारणा–प्रदर्शन, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आगामी संसद घेराव कार्यक्रम को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।जिले से 200 से अधिक युवा कार्यकर्ताओं के इस संसद घेराव में शामिल होने की तैयारी की जानकारी बैठक में साझा की गई।युवा कांग्रेस ने कहा कि आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा और जनहित के मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक आवाज उठाई जाएगी।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button