Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Career GuideChhattisgarhEducation & JobsState & Local News

पिता वायुसेना में अधिकारी और बेटी बनी लेफ्टिनेंट, इंजीनियरिंग के बाद देश सेवा के लिए जागा जुनून…

 

 

ग्वालियर की मुक्ता सिंह ने भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनकर इतिहास रच दिया है। बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने ओवरऑल ऑर्डर ऑफ मेरिट में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।

मुक्ता सिंह मूल रूप से ग्वालियर की रहने वाली हैं और उनका जन्म भिंड स्थित ननिहाल में हुआ था, मुक्ता ने इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन ग्वालियर से पूरी की और मालनपुर की एक फैक्ट्री में कुछ समय नौकरी भी की , मुक्ता बचपन से डिफेंस में जाना चाहती थीं। उनके नाना हरबीर सिंह यादव भी का सपना था कि घर से कोई आर्मी में जाए, जो अब मुक्ता ने पूरा किया।

मुक्ता को दो प्रयासों में मेरिट में जगह नहीं मिली, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने शॉर्ट सर्विस कमीशन टेक्निकल महिला-32 कोर्स में ऑल इंडिया-1 रैंक हासिल कर सफलता पाई। शुरुआत में प्रशिक्षण चेन्नई ओटीए में हुआ, बाद में कोर्स बिहार के गया ओटीए में ट्रांसफर कर दिया गया। उनके पिता राजबीर सिंह भारतीय वायुसेना में अधिकारी रह चुके हैं, जबकि उनकी मां बृजमोहिनी यादव खेल जगत से जुड़ी रहीं।

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button