Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

RKM पावर प्लांट हादसे में मालिक और डायरेक्टर सहित 8 पर FIR दर्ज, प्लांट के लिफ्ट टूटने से 4 श्रमिक की मौत और आधा दर्जन से अधिक श्रमिक घायल हुए है…

  • RKM पावर प्लांट हादसे में मालिक और डायरेक्टर सहित 8 पर FIR दर्ज..

सक्ती जिले के डभरा स्थित RKM पावर प्लांट में हुए भीषण लिफ्ट हादसे मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है, पुलिस ने प्लांट मालिकों, निदेशकों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ गंभीर लापरवाही और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

घटना 7 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब पावर प्लांट के बॉयलर सेक्शन में लगी लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई थी, इस हादसे में 10 श्रमिक घायल, जिनमें 3 की मौके पर मौत हो गई थी, गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को रायगढ़ के जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक और श्रमिक की मौत हो गई, अब तक कुल 4 श्रमिकों की मौत हो चुकी है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए आईजी संजीव शुक्ला और एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सक्ती पुलिस ने तत्काल जांच की, प्रारंभिक विवेचना के बाद, RKM पावर जेनरेशन कंपनी के निदेशकों और अधिकारियों के खिलाफ गंभीर लापरवाही, सुरक्षा मानकों के उल्लंघन सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है, सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों में शामिल हैं —कंपनी की ओनर और डायरेक्टर डॉ. अंडल अरमुगम, डायरेक्टर टी.एम. सिंगरवेल, प्लांट हेड, फैक्ट्री मैनेजर सम्मुख राव, बॉयलर एवं टर्बाइन मेंटेनेंस हेड, सेफ्टी ऑफिसर और लिफ्ट इंजीनियर सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button