Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

खरौद के ऐतिहासिक लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर के लिए ट्रस्ट गठन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, नगर पंचायत पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने कलेक्टर का जताया आभार, कहा– ट्रस्ट बनने से मंदिर का विकास, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा…

जांजगीर चांपा :- छत्तीसगढ़ का कांशी कहे जाने वाले खरौद नगर का ऐतिहासिक लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर मे शासन ने ट्रस्ट का गठन कर दिया है, लम्बे समय से क्षेत्र वासियों की मांग पर सवा लाख छिद्र वाले महादेव के मंदिर को अब ट्रस्ट गठन होने के बाद खरौद नगर के साथ आस पास के श्रद्धालुओं मे खुशी की लहर है, आज खरौद नगर पंचायत के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोगो ने कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर जिला शासन प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।

नगर वासियों ने कहाँ कि लक्ष्मणेश्वर मंदिर मे ट्रस्ट का गठन होने के बाद क्षेत्र का समग्र विकास होगा, साथ ही पर्यटन के क्षेत्र मे बढ़ावा भी मिलेगा, नगर वासियो ने कहा कि लक्ष्मणेश्वर मंदिर न केवल खरौद के लोगो के आस्था का केंद्र है बल्कि छत्तीसगढ़ के साथ अन्य प्रदेश से बड़ी संख्या मे श्रद्धालु यहाँ आकर अपनी मनोकामना पूरी करते है, ट्रस्ट का गठन होने के बाद अब श्रद्धालुओं को पर्याप्त सुविधा और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।।

इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि श्री लक्ष्मणेश्वर महादेव मंदिर केवल खरौद ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। कलेक्टर ने कहा कि जिला प्रशासन मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र के समग्र विकास, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार तथा आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। क्षेत्रवासियों ने ट्रस्ट गठन को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए इसके लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवेंद्र प्रताप सिंह , सुखराम मधुकर, मानेश जांगड़े, संतोष थवाईत, उत्तम कुमार सोनी, बसंत यादव, महेश्वर यादव, चंद्रवती सोनी, धनेश्वरी आदित्य, प्रखर यादव के साथ नगरवासी कलेक्टर को ध्यानवाद देने पहुंचे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button