
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कल जन्मदिन के अवसर पर अनेक कार्यक्रम में होंगे शामिल…
- पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कल जन्मदिन के अवसर पर अनेक कार्यक्रम में होंगे शामिल…
छ.ग. विधान सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल कल दिनांक 19 अप्रैल, दिन रविवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र व अंचल के अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे, चंदेल कल प्रातः नहरिया बाबा मंदिर, देवी दाई मंदिर व स्थानीय मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र व अंचल के सुख, शांति व समृद्धि की कामना करते हुए प्रातः 10ः00 बजे से रेल्वे स्टेशन चौक के सामने अपने जनसंपर्क कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्नेहीजनों व आम नागरिकों से भेट करेंगे। वे दोप. 3ः00 बजे के उपरांत शाम 5ः00 बजे वृद्धाश्रम खोखरा जायेंगे, वहां सर्व प्रथम मां मनका दाई मंदिर में मत्था टेककर वृद्धजनों के बीच जन्मदिन मनाते हुए उनका आशीर्वाद लेगे तथा वहां फल व मिष्ठान का वितरण करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्तागण एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। तद् उपरांत श्री चंदेल लिंक रोड जांजगीर में सुशील होटल के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां नागरिकों द्वारा उनका सम्मान किया जायेगा। तद्पश्चात वे जिले व अंचल से हैं आये भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों तथा अनेक प्रतिनिधि मण्डलों से भी भेट करेंगे। श्री चंदेल रात्रि में भी अनेक देव स्थान व मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।



