Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhInternational NewsNational NewsRaipurSportsState & Local News

Freestyle Motocross : अगर आप भी है बाइक स्टंट के शौकीन तो 8 और 9 नवंबर को रायपुर में होने जा रहा है राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप और अंतरराष्ट्रीय फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस का रोमांचक प्रदर्शन…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर देश के सबसे बड़े मोटरस्पोर्ट्स आयोजन की साक्षी बनने जा रही है, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA), विगत 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय और FMSCI (Federation of Motor Sports Clubs of India) से मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है, आगामी 08 एवं 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप और अंतरराष्ट्रीय FMX (Freestyle Motocross) स्का आयोजन करेगी, यह भव्य आयोजन बुढ़ापारा आउटडोर स्टेडियम, रायपुर में होगा, जिसमें देशभर से 100 से अधिक प्रोफेशनल राइडर्स भाग लेंगे और करीब 20,000 प्रतिदिन दर्शकों की उपस्थिति की संभावना है।

इस वर्ष की थीम Safe Racing • Safe Riding • Safe Driving युवाओं को सड़क पर असुरक्षित रेसिंग से रोककर उन्हें सुरक्षित माहौल और प्रोफेशनल ट्रैक पर रेसिंग के लिए प्रेरित करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

विशेष प्रशिक्षण सत्र (छत्तीसगढ़ के राइडर्स के लिए)

  •  तारीख: 5 October 2025
  •  समय: सुबह 10:00 बजे से
  •  स्थान: सोनपुर, पाटन
  • आयोजक: छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (CGMSA)

मिलेगी ट्रेनिंग ..यह प्रशिक्षण सत्र छत्तीसगढ़ के स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करने का एक अवसर है। इसका उद्देश्य—

  •  प्रोफेशनल रेसिंग की तकनीकें सीखना
  •  सेफ्टी मेजर्स और रेसिंग एथिक्स समझाना
  •  मानसिक और शारीरिक रूप से प्रतियोगिता के लिए तैयार करना
  • चयनित प्रतिभागियों को सुपरक्रॉस चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
  • संपर्क करे…अतुल श्रीवास्तव, सचिव, CGMSA — 98931 40004, उज्ज्वल दीपक, अध्यक्ष, CGMSA – 8720092000

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button