Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsJanjgir–Champa

कचहरी चौक का गणेश पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, मयूर महल की थीम पर सजा भव्य दरबार, रोजाना हजारों की संख्या दर्शन करने आ रहे श्रद्धालु…

पूरे देशभर में गणेश उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है. जिसमें गणेश जी की प्रतिमा से लेकर भव्य पंडाल रौनक बढ़ा रहे हैं. वही जिला मुख्यालय जांजगीर के कचहरी चौक के राजा के पंडाल की भव्यता इतनी है कि इसे देखने के लिए दूर दूर गांव और अन्य जिले से श्रद्धालू पहुंच रहे हैं.

मयूर महल के तर्ज पर बना पंडाल आकर्षक का केंद्र… कचहरी चौक में गणेश जी का 22 फीट ऊंचा बाल स्वरूप भव्य प्रतिमा बनाया गया है. साथ ही पंडाल में अलग-अलग देवी देवताओं के झांकी से सजाया गया है. यहां मयूर महल के तर्ज पर पंडाल को बनाया और सजाया गया है. श्रद्धालु जैसे ही पंडाल के अंदर प्रवेश करते हैं श्री गणेश का बाल रूप मन मोह लेता है. गणेश जी के बाल रूप के साथ ही प्रतिमा दोनों तरफ रिद्धि-सिद्धि का भी बाल रूप दिखाया गया है. जिसे देखने लोगों की भीड़ लग रही है. वहीं राधा कृष्ण और शंकर पार्वती की मूर्ति की बनावट भी आकर्षित कर रही है. पंडाल के अंदर जाते ही श्रद्धालु श्री गणेश जी के बालस्वरूप की फोटो खींचने और सेल्फी लेने से अपने आप को रोक नहीं पा रहे है.

वही जाज्वलय देव गणेश सेवा समिति के विक्की सिसोदिया ने बताया कि समिति द्वारा पिछले 17 वर्षो से गणेश जी की स्थापना करते आ रही है. जो जांजगीर जिला मुख्यालय में अपने आप में अनूठे आयोजन के लिए ये प्रसिद्ध है.और बताया कि पंडाल का आकर्षक डेकोरेशन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करे जिसके लिए प्रतिवर्ष अलग अलग थीम पर पंडाल तैयार करवाया जाता है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button