Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local NewsUncategorizedVideo News

चांपा के मुकुंद मल्टीप्लेक्स में लड़कियों का दंगल—लात-घूंसे की जमकर बरसात, दर्शक बन तमाशा देखते रहे लोग, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल…

जांजगीर चांपा जिले के चांपा शहर में स्थित मुकुंद मल्टीप्लेक्स सिनेमा में आज देर शाम अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवतियों और दो महिलाओं के बीच आपसी विवाद मारपीट में बदल गया, देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए, घटना का पूरा वीडियो कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह कहासुनी बढ़ते-बढ़ते लात-घूंसे तक पहुँच गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद की शुरुआत हल्की बहस से हुई थी, लेकिन कुछ ही समय में बात हाथापाई तक पहुँच गई। वीडियो में कई लोग लड़ाई को रोकने के बजाय मोबाइल निकाल कर रिकॉर्डिंग करते नजर आए, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पब्लिक प्लेस और मल्टीप्लेक्स जैसे जगहों में इस तरह की घटना ने प्रशासन और शहरवासियों दोनों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला अब चांपा थाने तक पहुंच चुका है, जहां पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट के लिए कौन जिम्मेदार है। फिलहाल किसी भी पक्ष द्वारा आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच जारी है।

चांपा शहर में प्रतिष्ठित मल्टीप्लेक्स में हुई इस घटना को लेकर पूरे शहर में चर्चा तेज है। लोग जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button