Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर जांजगीर-चांपा में भव्य आयोजन, शोभायात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम…

  • बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर जांजगीर-चांपा में भव्य आयोजन, शोभायात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम…

जांजगीर-चांपा जिले में संविधान निर्माता भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को कोटि-कोटि नमन किया गया। जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा नगर मंडल और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा परिसर की साफ-सफाई की गई और दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान “बाबा साहेब अमर रहें” के जयकारों से माहौल गूंज उठा।

14 अप्रैल को सुबह भाजपा के जिला पदाधिकारियों, अनुसूचित जाति मोर्चा, महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। साथ ही उनके देश के प्रति योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में भारत माता चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जांजगीर से होते हुए ज्वालापुर, बलौदा, अकलतरा, नारियारा और शिवरीनारायण तक पहुंची। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और प्रसाद वितरण किया गया। डीजे और जोश के साथ निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे जिले में बाबा साहेब के प्रति सम्मान और एकता का संदेश देखने को मिला।

बाबा साहेब की जयंती पर मुख्य रूप से अम्बेश जांगड़े जिलाध्यक्ष, चुन्नी लाल साहू उपाध्यक्ष पिछड़ा प्रदेश भाजपा, कमला देवी पाटले, रवि पाण्डेय, अमर सुलतानिया, नन्द चौधरी जिला महामंत्री, नंदनी राजवाड़े जिला महामंत्री, राजेश्वर पाटले जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, गुरुदयाल पाटले,गेंद राम कुर्रे, गंगा राम टंडन, डमरू धर मनहर, रेखा गढ़वाल, सत्यलता मिरि, पंकज अग्रवाल, राकेश रूपवानी, आकाश सिंह,हितेश यादव, मोहन यादव,शिवचमन सिंह,सोनू यादव, विक्की सिंह, रितेश राठौर, शैल राठौर, देवा, रमेश सोनवानी, हरि सोनवानी, प्रदीप सोनी, रोहित कुलदीप, सुधीर झाझडिया, सुधीर राठौर, लक्ष्मी, उमा सोनी,प्रेमलता कौशिक, प्रतिमा डहरे, दुल्हरिन चौरसिया,संजीता माली, संतोषी साहू, रिया, गोलू दुबे, कमल, अजय, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button