Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह, बेरिकेट तोड़कर कलेक्टर गेट पर धरना प्रदर्शन, विधायक निधि, DMF और CSR राशि रोकने का आरोप, अन्न-जल त्याग कर बैठे आंदोलन पर, अकलतरा और जैजैपुर विधायक का समर्थन…

  • जांजगीर-चांपा में विधायक ब्यास कश्यप का सत्याग्रह, बेरिकेट तोड़कर कलेक्टर गेट पर धरना प्रदर्शन, विधायक निधि, DMF और CSR राशि रोकने का आरोप, अन्न-जल त्याग कर बैठे आंदोलन पर, अकलतरा और जैजैपुर विधायक का समर्थन..

जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप राज्य सरकार, प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन पर उपेक्षा कर आरोप लगाते हुए एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन मे बैठ गए है, विधायक ब्यास को कलेक्ट्रेड परिसर जाने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बेरीकेटिंग और पुलिस बल तैनात किए थे, जिसे विधायक और उसके समर्थको ने तोड़ कर कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट मे सत्याग्रह आंदोलन मे बैठ गए, ब्यास कश्यप के समर्थन मे अकलतरा विधायक और जैजैपुर विधायक भी सत्याग्रह मे पहुंचे।

 

विधायक ब्यास कश्यप ने एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार, जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओपी चौधरी और जिला प्रशासन पर विधायक के अधिकार छीनने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि एक दिवसीय सत्याग्रह मे अन्न जल त्याग कर चील चिल्लाती धूप मे बैठे रहेंगे,, उनके समर्थक आएगे और छाता, के साथ छाव मे बैठ कर समर्थन देगे, लेकिन खुद अनशन मे रहेंगे, जब तक उनकी मांग को ले कर लिखित आश्वासन ना मिल जाए।

 

जांजगीर चांपा विधायक के आंदोलन के समर्थन मे पहुंचे अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ मे सरकार द्वारा विधायकों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, इस उपेक्षा की शिकायत सदन मे भी रखा गया है, उसके बाद भी विधायकों की समस्या को दरकिनार कर दिया है, जिसके आक्रोश मे ब्यास कश्यप आंदोलन कर रहे है, यही हालत रहा तो अकलतरा और पूरे प्रदेश मे बीजेपी और कांग्रेस विधायक आंदोलन करेंगे

कांग्रेसी विधायक ब्यास कश्यप चिलचिलाती धूप मे कलेक्टर गेट के सामने सत्याग्रह मे बैठे है और उनके समर्थक काला छाता लेकर समर्थन कर रहे है, वहीँ जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके मे खड़े होकर देख रहे है,ब्यास कश्यप ने कहा अगर आज उनकी मांग पर कोई पहल नहीं होगी तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन और काला झंडा दिखा कर विरोध किया जाएगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button