
मां मनका दाई मंदिर में मोदी भक्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जलाया ज्योत कलश, घृत से प्रज्वलित ज्योत बनी श्रद्धा का प्रतीक…
जांजगीर-चांपा जिले के बनारी गांव में स्थित मां मनका दाई जी का प्रसिद्ध मंदिर इन दिनों आस्था का खास केंद्र बना हुआ है। यहां नवरात्रि पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से जल रहे ज्योत कलश ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
जांजगीर-चांपा जिले से लगे बनारी गांव स्थित मां मनका दाई जी का प्रसिद्ध मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र माना जाता है, नवरात्रि के मौके पर यहां खास दृश्य देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशंसकों ने उनके नाम से विशेष ज्योत कलश प्रज्वलित किया।
घृत से जलने वाला यह ज्योत कलश मंदिर परिसर में नंबर 28 पर स्थापित है। यह न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा और सम्मान को भी दर्शाता है।
तालाब किनारे बसे इस मंदिर में रोज़ाना भारी संख्या में भक्त दर्शन और पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि मां मनका दाई में उनकी गहरी आस्था है और वे हर शुभ कार्य से पहले यहां आकर मां के चरणों में मत्था टेकते हैं। ज्योत कलश की यह अनोखी आस्था जहां देवी मां के प्रति समर्पण का प्रतीक है, वहीं प्रधानमंत्री मोदी के प्रति लोगों के विश्वास और सम्मान को भी उजागर करती है।



