
नैला-जांजगीर में सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन, अग्रसेन भवन में 20 अप्रैल को वैदिक रीति से होगा जनेऊ संस्कार, संस्कृति से जोड़ने और सामाजिक एकता बढ़ाने की पहल…
- नैला-जांजगीर में सामूहिक उपनयन संस्कार का भव्य आयोजन
- अग्रसेन भवन में 20 अप्रैल को वैदिक रीति से होगा जनेऊ संस्कार
- संस्कृति से जोड़ने और सामाजिक एकता बढ़ाने की पहल
नैला-जांजगीर: नारी नव चेतना मंच के तत्वावधान में कल,20 अप्रैल को नैला स्थित अग्रसेन भवन में “सामूहिक उपनयन संस्कार” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्कार की पवित्र परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई बटुक (बालक) यज्ञोपवीत धारण करेंगे।
वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सामूहिक उपनयन (जनेऊ) संस्कार संपन्न होगा..उपनयन संस्कार सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक अत्यंत महत्वपूर्ण संस्कार है। नारी नव चेतना मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जोड़ना है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में विप्र समाज और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है।मंच ने सभी श्रद्धालुओं और परिवारजनों से इस पुनीत कार्य में सम्मिलित होने का विशेष आग्रह किया है।



