Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा क्राइम अपडेट: चाकूबाजी, लूट और जुआ फड़ की बाढ़- जिले में अपराध का ग्राफ खतरनाक, पुलिस पर उठ रहे गंभीर सवाल…

  • जांजगीर-चांपा क्राइम अपडेट:चाकूबाजी, लूट और जुआ फड़ की बाढ़- जिले में अपराध का ग्राफ खतरनाक, पुलिस पर उठ रहे गंभीर सवाल..

जांजगीर- चांपा जिले में अपराध की घटनाएं एक बार फिर नियंत्रण से बाहर होती दिख रही हैं, बम्हनीडीह बजारपारा में दो नाबालिग सगे भाई- 16 वर्षीय शिवम सोनी और 17 वर्षीय शिव सोनी पर जागेश्वर द्वारा किए गए चाकू हमले ने पूरे इलाके में दहशत का वातावरण बना दिया, दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद बिलासपुर भेजा गया, जबकि पुलिस अब भी यह समझ नहीं पाई है कि हमले के पीछे की वजह क्या थी.

78 लाख की लूट नौ माह बाद भी अनसुलझी, लोगों में बढ़ता अविश्वास : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुलिस सुधार संबंधी टिप्पणी के बावजूद, 14 जनवरी को सरकारी शराब दुकान के पास हुई 78 लाख रुपये की लूट और फायरिंग का मामला समाधान से कोसों दूर है। नौ महीनों में जांच ठोस नतीजों तक नहीं पहुंची, जिससे जिला पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

2025: जिले की अपराध डायरी- महीने दर महीने बढ़ता खौफ..

चाकूबाजी के मामलों की लंबी श्रृंखला

  •  अगस्त: सिंघानिया पेट्रोल पंप के पास तिलेश्वर भैना (25) और उनके भतीजे मोनू (16) पर चाकू और चेन से हमला किया गया, साथ ही मोबाइल लूट लिया गया।
  •  सितंबर: अकलतरा शराब दुकान पर महेश (34) के सीने में चाकू मारा गया, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया।
  •  सितंबर: नैला में छात्र योगेश सूर्यवंशी पर साहिल कुमार और एक नाबालिग ने हमला किया; दोनों आरोपी गिरफ्तार।
  •  अक्टूबर: कोटगढ़ में मुकेश चौहान पर दिनदहाड़े 3–4 बदमाशों ने हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं।
  •  अक्टूबर: कोटमी तालाब में पुरानी रंजिश के चलते बालमुकुंद सोनी की हत्या हुई; पुलिस ने 6 आरोपियों को पकड़ा, जिनमें 2 नाबालिग शामिल।

इन मामलों ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में छोटी बहस भी अब गंभीर हिंसा का रूप ले रही है।

जुआ नेटवर्क—कार्रवाई होती है, पर फड़ बंद नहीं होते…पुलिस ने कई बार छापेमारी की है, लेकिन जुआ अड्डों की गतिविधि लगातार जारी है।

  •  मोहगांव में 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹6080 जब्त।
  •  दीपावली के दौरान 10 लोग पकड़े गए।
  •  रमन नगर में पटवारियों की जुआ महफिल भंग—कार्यकारी अध्यक्ष सहित 8 गिरफ्तार।
  •  पामगढ़ में 9 जुआरी पकड़े गए, नकदी और ताश जब्त।
  • चांपा में सार्वजनिक जुआ खेलते 12 जुआरी से 6000 नगद और ताश पत्ती जब्त।

इसके बावजूद, जुआ गिरोह कुछ दिनों की चुप्पी के बाद फिर सक्रिय हो जाते हैं।

 

  • चोरी और लूट के मामले—गांव से लेकर बाजार तक सक्रिय गैंग
  •   कस्तूरी ट्रेडर्स चोरी: 4 आरोपी गिरफ्तार, नगदी और जेवर बरामद।
  •   नैला व्यापारी लूट: चाकू की नोक पर 10 लाख रुपए की लूट की घटना, पूर्व कर्मचारी समेत 3 आरोपी पकड़े गए; पुलिस ने सात दिन में केस सुलझाया।
  • बलौदा : देवांगन घर में घुसकर 22 हजार की चोरी; सीसीटीवी फुटेज से दो आरोपी चिह्नित कर गिरफ्तार।

इन घटनाओं से साफ है कि चोरी-लूट की वारदातें भी लगातार बढ़ रही हैं।

पुलिस की कार्रवाई—दावे भारी, परिणाम हल्के: एसपी विजय कुमार पांडे ने दावा किया है कि 16 फरार वारंटियों को पकड़ा गया है (जांजगीर–5, बलौदा–1, अकलतरा/कोटमीसोनार–8, पामगढ़–2) जिले के 132 अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी की जा रही है, अकलतरा में 9 संदिग्ध पकड़े गए, जबकि धुरकोट में शराब विवाद से जुड़े रॉड-डंडे हमले के 4 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। फिर भी सवाल बरकरार है- अपराधी पकड़े जाने के बाद भी बार-बार कैसे सक्रिय हो जाते हैं, रोकथाम में कमी कहां है?

माहौल भयपूर्ण, जनता सख्त कदम की मांग पर अड़ी 

लगातार बढ़ती हिंसा और लूट से जिले की जनता बेहद चिंतित है। लोगों का कहना है कि—

  •   विशेष अभियान चलाकर अपराध पर नकेल कसी जाए,
  •  जुआ गिरोहों का स्थायी सफाया किया जाए,
  •  फरार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो,
  •  थाना स्तरीय निगरानी मजबूत की जाए।

लोगों को डर है कि यदि तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ सकती है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button