Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर चांपा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिला पुलिस अलर्ट मोड पर…

 

  • जांजगीर चांपा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जिला पुलिस अलर्ट मोड पर…

जांजगीर-चांपा जिले के जिला न्यायालय को बम से उड़ने आया ईमेल जिला न्यायाधीश ने जिसकी सूचना जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय को दिया इसके बाद जिले में पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, दरअसल, जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी गई, बम स्क्वॉड टीम के साथ पुलिस की टीम ने जिला न्यायालय परिसर की सघन तलाशी ली, कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई, हालांकि अब तक पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से जिला न्यायालय परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, साथ ही न्यायालय आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की तकनीकी व साइबर एंगल से भी जांच की जा रही है, एसपी विजय कुमार पांडेय का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, जांच जारी है और धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button