State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
जांजगीर चांपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र, बिर्रा विद्यालय में परीक्षा केंद्र पुनःस्वीकृत करने की मांग…
जांजगीर चांपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने जिला शिक्षा अधिकारी को लिखा पत्र, बिर्रा विद्यालय में परीक्षा केंद्र पुनःस्वीकृत करने की मांग…
बिर्रा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र की मांग लंबे समय से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा की जा रही है।
विगत कई वर्ष पहले पोराबाई प्रकरण के कारण बिर्रा में परीक्षा केंद्र निरस्त किया गया था, परंतु अब वह मामला काफी पुराना हो चुका है। वर्तमान में विद्यालय में पर्याप्त संसाधन, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ और योग्य स्टाफ उपलब्ध हैं। इसलिए शासन-प्रशासन से निवेदन किया जाएगा कि इस वर्ष से बिर्रा विद्यालय में परीक्षा केंद्र पुनः स्वीकृत किया जाए, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को सुविधा मिले और उन्हें दूरस्थ परीक्षा केंद्रों तक न जाना पड़े।