Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर चांपा में दिनदहाड़े गोलीकांड: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक को मारी गोली, हालत गंभीर- पुलिस ने आरोपी समेत भाई को लिया हिरासत में…

  • जांजगीर चांपा में दिनदहाड़े गोलीकांड: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप,
  • रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी पिस्टल से युवक को मारी गोली,
  • हालत गंभीर- पुलिस ने आरोपी समेत भाई को लिया हिरासत में…

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और गोली चलने की घटना सामने आई, जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचा और वहां गाली-गलौज करने लगा। दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास द्वारा विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कहासुनी ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया।

इसी दौरान स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जब हिमांशु श्रीवास के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल पंकज कश्यप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी का हवलदार है, मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी गुलशन श्रीवास और उसके सहयोगी भाई को हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button