Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

खेल महोत्सव में बदइंतजामी उजागर: जांजगीर चांपा सांसद खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं, नाराज़गी के बीच उठे कई सवाल…

  • खेल महोत्सव में बदइंतजामी उजागर: जांजगीर चांपा सांसद खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, नहीं मिली बुनियादी सुविधाएं, नाराज़गी के बीच उठे कई सवाल…

जांजगीर-चांपा में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के दौरान खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ा, जिससे नाराज़ खिलाड़ियों ने अपनी पीड़ा सार्वजनिक रूप से जाहिर की। 25 दिसंबर 2025 को जांजगीर जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में आयोजित यह खेल महोत्सव उस समय विवादों में घिर गया, जब प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों ने आयोजन समिति पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

खिलाड़ियों का आरोप है कि सांसद खेल महोत्सव जैसे बड़े आयोजन में उन्हें किसी भी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। पूरे आयोजन के दौरान न तो खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था थी, न ही पीने के लिए पानी और न ही प्राथमिक चिकित्सा सुविधा। खिलाड़ियों को पानी पीने के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा, जिससे प्रतियोगिता के दौरान उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खिलाड़ियों ने यह भी बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद कई प्रतिभागियों को शील्ड और घोषित पुरस्कार राशि से सम्मानित नहीं किया गया। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बुरी तरह प्रभावित हुआ। अव्यवस्था और उपेक्षा से आक्रोशित खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर अपनी नाराज़गी जाहिर की और जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

खिलाड़ियों का कहना है कि जब सरकार खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को आगे लाने की बात करती है, तो इस तरह की अव्यवस्था न केवल खेल भावना के खिलाफ है, बल्कि खिलाड़ियों के सम्मान पर भी सवाल खड़े करती है। खिलाड़ियों ने मांग की है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाए।

यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से वायरल हो रहा है। आम लोग और खिलाड़ी यह मांग कर रहे हैं कि यह मुद्दा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक पहुंचे, ताकि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सके और भविष्य में खिलाड़ियों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि जांजगीर-चांपा जिले का खेल विभाग पहले भी कई बार विवादों में रह चुका है। इससे पहले भी जिले में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे खिलाड़ियों में भारी नाराज़गी और निराशा देखी जा रही है.

 

देखे वीडियो..

https://www.instagram.com/reel/DSwjBnDCDxq/?igsh=MTdyd29raWhrZXhzcA==

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button