Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsSpecial ReportsState & Local News

जांजगीर नैला मे बनकर तैयार हुआ भव्य मांदुर्गा पंडाल, म्यांमार के श्वेत मंदिर और अक्षरधाम शीश महल की तर्ज पर सजा मां का दरबार, कमल पर विराजमान मातारानी, 22 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़…

  • जांजगीर नैला मे बनकर तैयार हुआ भव्य मांदुर्गा पंडाल
  • म्यांमार के श्वेत मंदिर और अक्षरधाम शीश महल की तर्ज पर सजा मां का दरबार,
  • कमल पर विराजमान मातारानी,
  • 22 सितंबर से उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़..

 

अगर आपने म्यांमार के श्वेत मंदिर नही देखा है, अक्षर धाम का शीश महल नहीं देखा तो कोई बात नहीं अब आप इसका एहसास जांजगीर नैला जे दुर्गा पंडाल मे कर सकते है, इस बार जांजगीर नैला मे 8000 फीट का विशाल पंडाल म्यांमार के श्वेत मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है और माँ का दरवार शीश महल के तर्ज पर बन रहा है,, हीरे मोती, सोना चांदी से जडिट आभूषण और माँ का 35 फीट ऊँचा स्वरुप अभी आकर्षक का केंद्र बन गया है,,

 

 

जांजगीर चांपा जिला मे शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि धूमधाम के साथ मनाने की तैंयारी चल रही है,, देवी मंदिरो को सजाया जा रहा है वही आकर्षक दुर्गा पंडाल बनाए जा रहे है, जांजगीर नैला मे इस बार एक विशाल दुर्गा पंडाल बनाया जा रहा है, जो म्यांमार के श्वेत मंदिर के तर्ज पर निर्माण हो रहा हैं, साथ ही माँ का दरवार दिल्ली के अक्षर धाम शीश महल के तर्ज पर सजाई जा रही है, माता रानी को सोना,चांदी, हीरा,जवाहरात और आभूषणो से सजाया जायगा,,माता रानी का 35 फीट ऊँचा कमल मे विराजित स्वरुप का निर्माण भटगांव के मूर्ति कार द्वारा 2 माह से बनाई जा रही है,, वही कोलकाता के कलाकारों द्वारा पंडाल सजाया जा रहा है,,वही कोलकाता के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार द्वारा लाइट एन्ड साउंड का शो भी दिखाया जायगा,,

 

 

 

बता दे कि जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन प्रांगण मे 42 साल से दुर्गा उत्सव का आयोजन किया जा रहा था और दो वर्षो से स्थल बदल दिया गया है,, लेकिन माँ की भव्यता और भी बढ़ती जा रही है,, यहां ना केवल छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु दर्शन करने आते है बल्कि दूसरे राज्यों से भी बड़ी सख्या मे श्रद्धालु माता रानी के इस अलौकिक स्वरुप का दर्शन करने आते है,

 

मातारानी का 22 सितंबर से दर्शन कर सकते है….माता रानी का दर्शन नवरात्रि के पहले दिन 22 सितंबर से ही होने लगेगा, और बुजुर्गो के साथ बच्चो के आने जाने के लिए इलेक्ट्रिक ऑटो का इन्तजाम किया जायगा,, सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई पुलिस चौंकी, अग्नि वीर मे जवान, और 100 सी सी टी वी कैमरा के साथ ड्रोन से नजर रखी जाएगी,, स्वास्थ्य, फायर ब्रिगेड और पेयजल के साथ श्रद्धालुओं के रुकने और भोजन प्रसाद का भी निःशुल्क व्यवस्था किया जायगा,

 

नैला दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य राजू पालीवाल ने बताया कि इस दुर्गा उत्सव समिति की सबसे बड़ी विशेषता यह भी है कि यहाँ माता रानी के नवरात्र मे हर वर्ष समिति बनाया जाता है, लेकिन किसी को अध्यक्ष या कोई पद नहीं दिया जाता, सभी सदस्य अपने आप मे अध्यक्ष और कार्यकर्ता होते है, और सब मिल जुल कर कुछ नया करने के. लिए मेहनत करते है, यही वजह है आज नवरात्री मे माँ दुर्गा की मूर्ति और नए नए थीम पर सजे पंडाल को देखने लाखों भक्तो की भीड़ आती है और सभी हर कई प्रसन्न चीत लौटते है,

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button