
गोलगप्पा कम मिलने पर महिला ने सड़क पर बैठकर किया धरना प्रदर्शन, ट्रैफिक जाम और राहगीरों में मची हंसी…
गोलगप्पा वैसे तो लड़कियों का बहुत प्रिय होता है वही लड़कियां गोलगप्पा खाने के बहुत शौकीन भी होती हैं, वही 2 दो गोलगप्पे कम मिलने पर एक महिला ने अजब तमाशा कर दिया और सड़क पर बैठकर रोने लगी जिससे सड़क पर जाम हो गया और राहगीर महिला को देकर हंसने लगे, गुजरात के वडोदरा में एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने पुलिस और राहगीरों को घंटों परेशान किया. सूरसागर झील के पास महिला ने सड़क पर धरना दे दिया. महिला गोलगप्पा (गुपचुप) के एक ठेले पर दो गोलगप्पा कम मिलने से नाराज थी. उसके विरोध प्रदर्शन से पूरा ट्रैफिक थम गया.बता दे कि 20 रुपए में 6 पानीपुरी (गुपचुप) की जगह महिला को सिर्फ 4 पानीपुरी (गोलगप्पा) दी गईं, इससे वह नाराज थी. उसने गोलगप्पा
वाले से बाकी की दो पूरियां देने की जिद की. जब उसकी मांग पूरी नहीं हुई, तो महिला किसी छोटे बच्चे की तरह सड़क पर ही धरने पर बैठ गई. देखते ही देखते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और पूरा रास्ता जाम हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी और रोते-रोते पुलिसकर्मियों से कहने लगी, “यह पानीपुरी सबको 20 रुपए का 6 गोलगप्पा देता है, मुझे दो कम दी हैं. या तो मुझे दो और गोलगप्पा (गुपचुप) दिलाओ या फिर उसकी दुकान यहां से हटवाओ.”
यह ड्रामा घंटों तक चलता रहा. आखिरकार, पुलिस को कड़ी मशक्कत के बाद महिला को समझा अपने साथ ले जाने में सफलता मिली, जिसके बाद ही सड़क पर लगा जाम खुल पाया. इस घटना की चर्चा पूरे शहर में हो रही है. लोग इस अनोखे विरोध प्रदर्शन पर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
महिला ने बताया, “मेरे को बार हर बार गोलगप्पा (पानीपुरी, गुपचुप) कम देता है. दादागिरी करता है. 20 रुपए की छह देता है, लेकिन मेरे को कम देता है. हर बार मेरे साथ झगड़ा करता है. यहां पर इसकी लारी (दुकान) बंद करवा दो बस. मुझे इसकी लारी नहीं चाहिए .



