Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

करही गोलीकांड : 3 गिरफ्तारी के बाद मृतक आयुष कश्यप के पिता का बड़ा बयान, सम्मेलाल ने कहा मास्टरमाइंड अब भी फरार, रेत कारोबार से जुड़े लोगों पर जताया शक, आईजी गर्ग बोले- जल्द होंगे और बड़े खुलासे…

 

  •  सम्मेलाल कश्यप बोले – “मुख्य साजिशकर्ता अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर”
  •  आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की मांग की
  •  कहा – “पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश होना जरूरी”
  •  लंबे समय से आयुष को परेशान किए जाने का लगाया आरोप
  •  रेत घाट से जुड़े लोगों पर जताया संदेह
  •  बोले – “निर्दोष लोगों को मरवाने की साजिश रची गई”
  •  मामले में और लोगों की संलिप्तता होने का दावा
  •  निष्पक्ष और गहराई से जांच की मांग
  •  “सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, मास्टरमाइंड सलाखों के पीछे जाए” – सम्मेलाल
  •  करही गोलीकांड में अब भी कई बड़े खुलासों की संभावना

जांजगीर चांपा:- करही गोलीकांड में 29 दिन बाद 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। मृतक आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप ने इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता के अब तक गिरफ्त से बाहर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने रेत घाट से जुड़े लोगों पर संदेह जताते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई अहम तथ्य सामने आए हैं और जल्द ही इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

करही गोलीकांड में पुलिस द्वारा 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मृतक आयुष कश्यप के पिता सम्मेलाल कश्यप ने बड़ा बयान दिया है। सम्मेलाल कश्यप का कहना है कि पुलिस ने कार्रवाई जरूर की है, लेकिन इस पूरे मामले का असली साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनके बेटे को परेशान किया जा रहा था और रेत घाट से जुड़े कुछ लोगों पर उन्हें संदेह है।

 

सम्मेलाल कश्यप ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाए ताकि पूरे षड्यंत्र का खुलासा हो सके। उनका कहना है कि इस हत्याकांड में कई और लोग शामिल हो सकते हैं और निष्पक्ष जांच से ही सच्चाई सामने आएगी। इधर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य सहयोगियों और मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

वही बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि करही गोलीकांड मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कई अहम तथ्य सामने आए हैं और जल्द ही मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देखिए विडियो इस लिंक पर – इंस्टाग्राम पेज – https://www.instagram.com/reel/DYr7H2BM9b3/?igsh=Z3N2cjVteWh2OGN4

फेसबुक पेज़ – https://www.facebook.com/share/r/18HBakgnbL/

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button