Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhGovernmentJanjgir–Champa

लाइवलीहुड कॉलेज उपस्थिति घोटाला: फिंगरप्रिंट क्लोन से बनी फर्जी उपस्थिति, कलेक्टर ने सहायक संचालक व लेखापाल को किया बर्खास्त…

  • लाईवलीहुड कालेज के सहायक संचालक मयंक शुक्ला व लेखापाल रिचा अग्रवाल बर्खास्त 

जांजगीर-चांपा:- लाईवलीहुड कालेज में उपस्थिति के संबंध में फिंगरप्रिंट क्लोन बनाकर अनुपस्थित छात्र-छात्राओं का बायोमैट्रिक मशीन में उपस्थिति दर्ज करते वीडियों के संबंध में शिकायत प्राप्त हुआ था। उक्त शिकायत के जांच के लिए जिला स्तरीय जांच दल का गठन उपरांत जांचकर्ता अधिकारियों द्वारा प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। जांच में उक्त कृत्य की सत्यता प्रमाणित हुई तथा उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं पाए गए एवं आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसपर मयंक शुक्ला सहायक संचालक (संविदा) व रिचा अग्रवाल लेखापाल (संविदा) लाईवलीहुड कॉलेज के विरूद्ध आरोप प्रमाणित होने तथा उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के विरूद्ध होने के कारण उनको एक माह का वेतन भुगतान करते हुए उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button