Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–Champa

राज्योत्सव 2025 में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक आवेदन किए आमंत्रित, 2 से 4 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में होगा तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन…

  • राज्योत्सव 2025 में स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच, 
  •  जिला प्रशासन ने 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए
  • 2 से 4 नवम्बर तक हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में होगा तीन दिवसीय सांस्कृतिक आयोजन 

 

जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (01 नवम्बर) के अवसर पर जिले में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष राज्योत्सव के तहत 02 नवम्बर से 04 नवम्बर 2025 तक हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करना और स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इसी क्रम में जिला प्रशासन, जांजगीर-चांपा द्वारा स्थानीय कलाकारों से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन कार्यालयीन दिवसों में शाम 5 बजे तक, 30 अक्टूबर 2025 तक जमा किए जा सकते हैं। कलाकार अपने आवेदन जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा (ग्राम पंचायत जर्वे [च], आरटीओ ऑफिस के सामने) कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन के साथ कलाकारों को अपनी प्रस्तुति का संक्षिप्त विवरण तथा आवश्यक व्यक्तिगत विवरण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। चयनित कलाकारों को राज्योत्सव समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिले की पारंपरिक, लोक एवं आधुनिक सांस्कृतिक विधाओं की झलक प्रस्तुत करने के लिए विविध प्रस्तुतियों को शामिल किया जाएगा। राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी से जिला स्तरीय आयोजन में जनसहभागिता और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है

जिला प्रशासन ने सभी स्थानीय कलाकारों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर आवेदन कर अपनी प्रतिभा को राज्योत्सव के मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त करें।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button