Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsAccidentChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अंदर फंसे 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस…

  • बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,
  • अंदर फंसे 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस..
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से आज एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, बलौदा बस स्टैंड के पास, कोरबा रोड स्थित राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आज 5 फरवरी, गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू होती चली गई।
इसी दौरान दुकान के अंदर दुकान संचालक का 18 वर्षीय बेटा राम देवांगन फंस गया। आग और घने धुएं के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुटने व आग की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। एक-एक कर चार दमकल वाहनों को बुलाया गया, जिनकी मदद से कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के सही कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button