
महिला कमांडो टीम के साथ नवागढ़ पुलिस की नशा मुक्ति रैली, अवैध शराब के खिलाफ सख्त संदेश…
महिला कमांडो टीम के साथ नवागढ़ पुलिस की नशा मुक्ति रैली, अवैध शराब के खिलाफ सख्त संदेश…
जांजगीर चांपा :- जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर-चांपा पुलिस ने एक और सशक्त पहल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा महिला कमांडो टीम के साथ ग्राम कटौद में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया।
निरीक्षक कमलेश सेंडे, थाना प्रभारी नवागढ़ के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा अवैध शराब के खिलाफ जागरूक किया गया। रैली के दौरान ग्रामीणों से नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की गई।
रैली के पश्चात थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा ग्राम कटौद एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में अवैध रूप से शराब बनाने में उपयोग किए जा रहे चुल्हे, महुआ पास एवं अन्य सामग्री बरामद की गई, जिन्हें मौके पर ही नष्ट किया गया।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, नशा कारोबार एवं सामाजिक अपराधों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा।



