Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–Champa

नववर्ष पर रमन नगर की कॉलोनी को मिली नई पहचान, ‘अयोध्या धाम’ नाम से हुआ लोकार्पण, नपा अध्यक्ष रेखा गढेवाल ने किया शुभारंभ…

  • अयोध्या धाम’ के नाम से मिली नई पहचान; नपा अध्यक्ष रेखा गढेवाल, देवा गढेवाल और उपाध्यक्ष मोहन यादव ने फीता काटकर किया शुभारंभ

जांजगीर:-  नववर्ष 2026 के पावन अवसर पर रमन नगर वार्ड क्रमांक 18 स्थित नव-निर्मित कॉलोनी का नामकरण और उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अब यह कॉलोनी आधिकारिक रूप से ‘अयोध्या धाम’ (Ayodhya Dham) के नाम से जानी जाएगी।

आज 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार को आयोजित इस भव्य उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढेवाल उपस्थित रहीं, इस अवसर पर देवा गढेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव और पूर्व पार्षद विक्की सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद दिनेश राठौर ने की।

अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर कॉलोनी का लोकार्पण किया। नपा अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढेवाल ने कॉलोनी वासियों को नववर्ष और कॉलोनी के नए नामकरण की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘अयोध्या धाम’ नाम अपने आप में पवित्रता और एकता का प्रतीक है।

इनके प्रयासों से मिली नई पहचान: कॉलोनी को यह नई पहचान दिलाने में रहवासियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयास सराहनीय रहा। इस कार्य में राकेश साहू, शंकर लाल पांडे, मनमोहन राठौर (भूतपूर्व सैनिक), नरेश मन्नेवार, सुरेश जाटवर, नंदकिशोर राठौर, शैलेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र राठौर, जितेश राठौर, रामकिशोर राठौर, राजेंद्र कुमार राठौर, मयंक राठौर, छतराम यादव, विनय साहू और अनिल जाटवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मातृशक्ति की रही विशेष भूमिका: कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलोनी की मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें श्रीमती संध्या साहू, शरद देवी पांडे, पूनम पांडे, प्रभा जाटवर, माधुरी मन्नेवार, शारदा कुर्रे, पूजा राठौर, पिंकी राठौर, गायत्री साहू, शांति राठौर, श्रद्धा राठौर, प्रीति पाटले एवं अन्य सभी महिला सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button