Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा में संगठन विस्तार, सोनू यादव बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यसमिति सदस्य, अकलतरा मंडल के प्रभारी की भी मिली जिम्मेदारी…

जांजगीर चांपा:- बीजेपी के जांजगीर-चांपा जिला संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सोनू यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े सहित शीर्ष नेतृत्व द्वारा सोनू यादव को अकलतरा मंडल का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

सम्मान समारोह के दौरान सोनू यादव ने जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का वह पूरी ईमानदारी और सक्रियता से निर्वहन करेंगे, उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button