
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 की तैयारियां तेज, स्मारिका प्रकाशन व लोक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित,विभागीय व निजी संस्थानों हेतु स्टॉल आरक्षण प्रक्रिया शुरू…
- जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 की तैयारियां तेज,
- स्मारिका प्रकाशन व लोक प्रस्तुतियों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित,
- विभागीय व निजी संस्थानों हेतु स्टॉल आरक्षण प्रक्रिया शुरू…
जिला मुख्यालय जांजगीर में 11, 12 एवं 13 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के अंतर्गत स्मारिका प्रकाशन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए स्थानीय रचनाकारों व कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक साहित्यकार अपनी मौलिक रचनाएं जैसे लेख, कविता, कहानी आदि प्रकाशन हेतु तथा स्थानीय कलाकार सामूहिक लोक प्रस्तुतियों के लिए परिचय, फोटो एवं सीडी सहित 03 फरवरी 2026 तक कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के कक्ष क्रमांक 19 (जाज्वल्यदेव महोत्सव शाखा) में आवेदन जमा कर सकते हैं, निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। वहीं महोत्सव एवं कृषि मेला स्थल हाई स्कूल ग्राउंड जांजगीर में विभागीय एवं निजी संस्थानों के लिए स्टॉल आरक्षण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, जिसमें शासकीय/विभागीय संस्थानों के लिए प्रति स्टॉल शुल्क 15,000 रुपये तथा निजी संस्थानों के लिए 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है।



