
आईफोन के शौक में मां-बेटे बने चोर, उड़ाए लाखों के गहने, पुलिस ने की लाखों की चोरी का किया खुलासा…
- आईफोन चलाने का शौख मां बेटे बने चोर…
- उड़ा ले गए लाखों रुपए के गहने..
छत्तीसगढ़ के दुर्ग दुर्ग जिले के जामुल थाना में पुलिस ने 13 अगस्त को गणेश नगर क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात को सुलझा लिया है। इस मामले में मां-बेटे को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब 5.50 लाख रुपए के जेवर और सामान जब्त किए हैं
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुदर्शन कुमार कुर्रे अपने परिवार के साथ बलौदाबाजार गए हुए थे, जब वह अपने घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी से लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के गहने गायब थे।
सीसीटीवी से मिली सुराग…पुलिस ने बताया कि आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही मुखबिर की जानकारी पर खुर्सीपार के रहने वाले दीशु जगत (20) और उसकी मां अनुराधा जगत (42) को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया।
आरोपी दीशु ने बताया कि कुछ गहने उसने अपने पास रखे, कुछ बेचकर आईफोन खरीदा और बाकी दंतेवाड़ा में गिरवी रख दिए थे। पुलिस ने वहां से भी जेवर बरामद कर लिए, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या उन्होंने अन्य जगहों पर भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।



