Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsAccidentChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे लापता – चांपा में सनसनी, नदी किनारे मिले कपड़े और मोबाइल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी…

  • हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे लापता – चांपा में सनसनी, नदी किनारे मिले कपड़े और मोबाइल, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी…

जांजगीर चांपा:-  चांपा हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चे रहस्यमय तरीके से लापता हो गए, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे मनका पब्लिक स्कूल चांपा के छात्र हैं, तीनों सुबह से घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने स्वयं काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को नदी किनारे बच्चों की साइकिल, कपड़े और दो मोबाइल फोन मिले, जिससे आशंका और गहरी हो गई है कि बच्चे नहाने के दौरान नदी में उतरे होंगे। वर्तमान में पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन तेज़ी से जारी है। घटना से पूरे इलाके में दहशत और बेचैनी का माहौल है, जबकि परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और बच्चों की सुरक्षित वापसी की दुआ कर रहे हैं,

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button