
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी जयंती के अवसर पर कल 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित..
- संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी जयंती के अवसर पर कल 18 दिसंबर को शुष्क दिवस घोषित.
जांजगीर चांपा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जन्मेजय महोबे ने संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी जयंती के अवसर पर 18 दिसंबर को जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। संत शिरोमणि बाबा गुरू घासीदास जी जयंती के अवसर पर जांजगीर चांपा जिले में जिले के समस्त मदिरा दुकानों अर्थात् देशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ), देशी मदिरा सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ-कम्पोजिट), प्रीमियम शॉप, अहाता अनुज्ञप्त सी.एस.2 (ग-अहाता), सी.एस.2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एफ.एल.1 (ख-अहाता), एफ. एल. 1 (ख-कम्पोजिट अहाता) एवं मद्य भाण्डागार जांजगीर को पूर्णता बंद रखने का आदेश दिया गया है। उक्त अवधि में मदिरा का संव्यवहार पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।



