Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

एक तीर से दो निशाने: कीटनाशक व्यापारी से लूट और शराब दुकान में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी बरामद…

जांजगीर चांपा जिले में 6 सितंबर 2025 की रात 9:30 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने कीटनाशक दुकान संचालक से लाखों रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसका खुलासा आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में एसपी विजय कुमार पांडेय, के द्वारा किया गया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं संभावित आरोपियों का आने जाने रास्ते का सीसीटीवी कैमरो का फुटेज को खंगाला, और बदमाशो एवं व्यापारी के दुकान में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों एवं संदेहियों से गहन पूछताछ किया गया, सायबर टीम जांजगीर की सक्रियता से पता चला कि व्यापारी के नजदीकी पुराना कर्मचारी एवं नैला क्षेत्र के आदतन बदमाश सहित 4 आरोपी घटना में शामिल हैं, आरोपी मास्टर माइंड विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक पूर्व नौकर, आदतन बदमाश मुकेश सूर्यवंशी एवं निलेश पंडित उर्फ विक्की को पकड़ा जिन्होंने पूछताछ में घटना करना स्वीकारा किया, जिसमें आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद किया गए, इसके साथ ही आरोपियों से तकीनीकी साक्ष्य से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा बोड़सरा के शराब दुकान में चोरी करना स्वीकार किया गया. जिससे पुलिस को दो मामले में एक साथ सफलता मिली है.

 

शराब दुकान में जुलाई माह में हुई थी चोरी..

आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिले के बोड़सरा गांव में के देशी शराब दुकान मे 18 जुलाई 2025 दिवाल तोड़कर, लाकर से भरा रुपए ले गए है, जिसमें लगभग 2.40 लाख रूपये की चोरी हुई थी, इस मामले मे शराब दुकान के सुरक्षा कर्मियों से पूछताछ की जा रही थी, साथ ही अन्य सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे है, इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से तकीनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर दिनांक 18 जुलाई 2025 को बोड़सरा शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवाल उखाड़ कर लॉकर तोड़कर लगभग 2.40 लाख रुपये चोरी कर ले जाना एवं लॉकर को नहर में फेकना स्वीकार किया गया जिसमें से 1 लाख 76 हजार रुपए आरोपियों के द्वारा खर्च कर दिया गया है, 64000 रुपए बरामद किया गया हैं. आरोपी पैसा खर्च मुख्य रूप से अपने दोस्तो के सामने अपना रुतबा बरकरार रखने के लिए करता है, दोस्तो के लिए खिलाने में ज्यादा खर्च करता था, साथ ही अपने दोस्तो को उधारी में पैसे भी देता था.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button