Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आत्मविश्वास और कार्यकुशलता बढ़ाने पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास, आधुनिक हथियारों से कराया जा रहा प्रशिक्षण…

  • जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू, जर्वे फायरिंग रेंज में जवानों की निशानेबाजी व हथियार संचालन क्षमता हो रही सुदृढ़

जांजगीर-चांपा :- पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास बलौदा क्षेत्रांतर्गत स्थित जर्वे फायरिंग रेंज में दिनांक 12 दिसंबर 2025 से प्रारंभ किया गया है।

इस फायरिंग अभ्यास का मुख्य उद्देश्य पुलिस जवानों की निशानेबाजी क्षमता, आत्मविश्वास एवं हथियार संचालन कौशल को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि वे किसी भी आपात एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।

अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित, नियंत्रित एवं प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। फायरिंग अभ्यास वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में संपन्न हो रहा है, जिसमें सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता तथा निरंतर अभ्यास के महत्व के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को अधिक सक्षम, आत्मविश्वासी एवं हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार करते हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button