Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

करही गांव में जहरीली शराब पीने से दो युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने बिर्रा बस स्टैंड में किया चक्काजाम, जानिए कौन कौन से मार्ग बाधित, देखे Video…

 

  • जहरीली शराब पीने से दो युवक की मौत 
  • आक्रोश ग्रामीणों ने बिर्रा बस स्टैंड में किया चक्काजाम,
  • वाहनों की लगी लंबी कतारे, जानिए कौन कौन से मार्ग बाधित

 

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना अंतर्गत करही गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है. मृतकों का नाम सूरज यादव, मनोज कश्यप बताया जा रहा है, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया है, और बिर्रा बस स्टैंड में चक्काजाम कर जमकर हंगामा कर रहे है. ग्रामीणों और परिजन द्वारा मौत को संदिग्ध बताते हुए ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है,

 

क्या है पूरा मामला…आपको बता दे कि कल 15 सितंबर को बिर्रा थाना अंतर्गत ग्राम करही में दो युवकों के द्वारा शराब (गिप्सी फाइन व्हिस्की) पी थी, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई , जिसके बाद उन्हें तत्काल सारंगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया. एक युवक की मौत मौके पर ही हो गया और दूसरे युवक का हॉस्पिटल में इलाज दौरान मौत गया था, पीएम के बाद रात्रि में शव परिजनों को सौंपा गया था.पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का पूरा खुलासा होगा. हालांकि शॉर्ट पीएम में डाक्टरों ने शराब में जहरीला प्रदार्थ होने की पुष्टि किया है। पुलिस सभी मामलों में बारीकियों से जांच कर रही है जल्द मामले में दोनों युवकों की मौत के कारणों का खुलासा हो सकता हैं।

आक्रोश ग्रामीणों और परिजन के द्वारा बिर्रा बस स्टैंड में चक्काजाम कर दिया है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. वही पुलिस अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को समझाई दी जा रही है. आपको बता दे कि बिर्रा बस स्टैंड जहां अभी चक्काजाम है, जिला अलग अलग शहरों चांपा, शिवरीनारायण, हसौद सारंगढ़ को जोड़ती है, जो वर्तमान में चक्काजाम के कारण बाधित है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button