
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
साप्ताहिक जनदर्शन अब हर मंगलवार सुबह 11 बजे, सोमवार को होगी समय-सीमा समीक्षा बैठक, मंगलवार-बुधवार अधिकारियों की कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित, करेंगे आमजनों की समस्याओं का समाधान…
- साप्ताहिक जनदर्शन अब हर मंगलवार सुबह 11 बजे
- सोमवार को होगी समय-सीमा समीक्षा बैठक,
- मंगलवार-बुधवार अधिकारियों की कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित, करेंगे आमजनों की समस्याओं का समाधान…
जांजगीर-चांपा/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशन के परिपालन में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले में आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह समय-सीमा की बैठक सोमवार को प्रातः 10 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक जनदर्शन अब मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक मंगलवार तथा बुधवार को कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे एवं आमजनता से भेंट हेतु निर्धारित समय को कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करेगें एवं आमजनों की समस्याओं का समाधान व कार्यालयीन लंबित प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।



