
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
महिला कमांडो और अकलतरा पुलिस टीम द्वारा चंगोरी में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने वालो के विरूद्ध की गई कार्यवाही…
- रेड कार्यवाही में 75 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद 01 आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता 03 आरोपी फरार
- रेड कार्यवाही के दौरान मौके पर 196 डिब्बा जिसमें महुआ लाहन मिलने से मौके पर किया गया नष्ट
- सभी आरोपियों के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की जा रही है कार्यवाही
जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी के अंतर्गत आज 10 सितंबर 2025 को थाना अकलतरा पुलिस द्वारा ग्राम चंगोरी महिला कमांडो टीम के साथ मिलकर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी बबलू पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी चंगोरी के कब्जे से 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया है, एवं 03 आरोपी फरार है जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट का मामला दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है, इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, एवं महिला कमांडो का सराहनीय योगदान रहा है.



