Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsCareer GuideChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

NEET पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, जांजगीर कचहरी चौक में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, शिक्षा मंत्री और पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग…

  • NEET पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, जांजगीर कचहरी चौक में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला…

जांजगीर-चांपा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया, कचहरी चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया, इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति भी देखने को मिली।

देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले को लेकर अब राजनीतिक विरोध तेज हो गया है। जांजगीर-चांपा में युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला और कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री भारत सरकार धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। इस बीच पुतला दहन रोकने पहुंची पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प और धक्का-मुक्की हुई।

वही पुलिस जवान द्वारा पुतले में लगी आग बुझाने के दौरान फायर ड्राई केमिकल पाउडर का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वजह से कुछ प्रदर्शनकारियों की आंखों में जलन की शिकायत भी हुई, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित कर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है, वहीं युवा कांग्रेस ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

 

इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी

दिनेश शर्मा,भगवान दास गढ़ेवाल, रमेश पैगवार,अजीत सिंह राणा,रफीक सिद्धिकी, रामबिलास राठौर,सुनील साधवानी, लोकेश राठौर, कमल कका,भुनेश्वर केसरवानी,लाला जायसवाल, गोपाल गुलशन सोनी,पवन साहू, भास्कर गढ़ेवाल, सानिया जांगड़े, अतीक कुरैशी,

युवा कांग्रेस से जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला,प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, उपाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप,भोलू मितेश यादव,प्रतीक सिंह,आकाश तिवारी,सौरभ सिंह,देवराज सिंह चंदेल,आकाश सिंह,

संस्कार राठौर,शुभांकर सिंह,सूर्यकान्त यादव,अंशु रजक, प्रदीप हंशराज,पवन आर्य,नितेश केशरवानी,ओमप्रकाश साहू जय सेवायक,भावेश पाल, सागर पटेल, लाला चौहान डब्बू, राजू साहू,राकेश चंद्रा, नवीन खण्डेरकर,नागेश साहू,अखिलेश यादव,नरेंद्र सिंह जब्बल, दुस्यंत यादव, अविनाश राठौर, कुलदीप सिंह, दीपक श्रीवास,

वैभव सिंह, प्रदीप खरसन, सन्नी साहू, सौमित्र सिंह, राकेश सिंह,बली कश्यप, सुरेश यादव, प्रीतम कौशिक, प्रशांत सिंह, राजू लसार, रामायण खरे,पवन देवांगन, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहें !

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button