Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस, हाई स्कूल मैदान में आयोजित हुआ जिला स्तरीय समारोह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी…

जांजगीर चांपा: – आज देश 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल में जिला स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, प्रभारी ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय जांजगीर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन हाई स्कूल मैदान में किया गया, जहां मुख्य अतिथि वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय धुन की प्रस्तुति हुई और सुसज्जित परेड द्वारा मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।

मुख्य अतिथि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने परेड का निरीक्षण किया तथा इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। समारोह के दौरान हर्ष फायर, मार्च पास्ट और गुब्बारा उड़ान जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया।

कार्यक्रम में परेड कमांडरों के साथ मुख्य अतिथि का फोटो सेशन हुआ तथा “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। विभिन्न विभागों एवं विद्यालयों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया गया, जिनमें विकास कार्यों, सामाजिक संदेशों और संस्कृति की झलक देखने को मिली।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button