Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा में 18 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, 12 पेज का मिला सुसाइड नोट, ग्रामीणों व परिजनों ने किया चक्का जाम, पुलिस मौके पर, जांच जारी…

  • जांजगीर-चांपा में 18 वर्षीय छात्र की आत्महत्या, शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, 12 पेज का मिला सुसाइड नोट, ग्रामीणों व परिजनों ने किया चक्का जाम, पुलिस मौके पर, जांच जारी…
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरसमेटा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां 18 वर्षीय छात्र कमलेश जायसवाल ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्कूल शिक्षकों की मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने यह कदम उठाया। घटना के बाद छात्र का शव घर में पंखे से लटका मिला, वहीं मौके से 10 से 12 पेज का सुसाइड नोट भी मिलने की बात सामने आ रही है।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अमोरा–आरसमेटा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया और दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट सहित सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
  • नोट: यदि आप या आपके आसपास कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा है, तो मदद लेना ज़रूरी है। भारत में Kiran हेल्पलाइन (1800-599-0019) जैसी सेवाएँ 24×7 उपलब्ध हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button