Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
AccidentBreaking NewsState & Local News

गणेश विसर्जन के दौरान भीषण सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से 3 की मौत, दो दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल…

 

 

 

जशपुर जिले में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। देर रात गणेश विसर्जन के लिए जा रहे ग्रामीणों को बोलेरो ने रौंद दिया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूड़ांड़ की है।

इस संबंध मे जशपुर पुलिस अधिक्षक शशी मोहन सिंह ने बताया कि ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु देर रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 10:30 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई, वही बुलेरो की चपेट में आने से 3 लोगो की ल मौके पर मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों उपचार अंबिकापुर के मेडिकल कालेज मे कुछ लोग का उपचार निजि अस्पताल मे चल रहा है, वही इस दुर्घटना में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल से जिसका भी ईलाज चल रहा हैं,

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button