Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
SportsState & Local News

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ: सीनियर व अंडर 23 क्रिकेट खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल 7 सितंबर को, इच्छुक खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल, जानिए नियम एवं शर्ते…

 

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ रायपुर द्वारा सभी आयु वर्ग में सिलेक्शन ट्रायल लेने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं एवं अंतर्जिला क्रिकेट मैचो के लिए प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर माह से संभावित है। इसी के अंतर्गत जिला क्रिकेट एसोसिएशन जांजगीर चांपा द्वारा अंडर 23 सीनियर वर्ग क्रिकेट का ट्रायल जांजगीर हाईस्कूल मैदान में 07 सितंबर सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगा, मैदान में ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को पंजीयन कराना आवश्यक है

 

ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के लिए जरूरी निर्देश..

इस संबंध में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्येश शर्मा और राजेश राठौर ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी अपना क्रिकेट कीट, नवीनतम फोटोग्राफ जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, उत्तीर्ण सभी कक्षा के स्कूल प्रमाणपत्र की छायाप्रति के साथ ही सभी मूल प्रमाणपत्र ओरिजनल कॉपी भी लाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही पूर्व में पंजीकृत खिलाड़ियों को नवीनीकरण कराना होगा। पूर्व में आयोजित अंडर 14 एवं अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ियों का सिलेक्शन ट्रायल हाईस्कूल मैदान जांजगीर में डिप्टी कलेक्टर सुन्नत प्रधान प्रभारी जिला खेल अधिकारी एवं छग स्टेट क्रिकेट संघ के आव्जर्वर आलोक श्रीवास्तव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। बालक अंडर 14 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को इस सिलेक्शन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए अवसर प्रदान किया गया।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रदर्शन किया मैदान में उपस्थित चयनकर्ताओं के द्वारा बेस्ट खिलाड़ियों प्रदर्शन आधार पर तीन टीम बनाई है। परस्पर आपस में टीमों के बीच मैच आयोजित कर अंतिम खिलाड़ियों का चयन अच्छे प्रदर्शन को आधार बनाकर जिले की 16 खिलाड़ियों की टीम बनाई जायेगी। मैदान में चयनकर्ता के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी सत्यनारायण सोनी, आशु पाण्डेय, योगेन्द्र तिवारी, कृष्णा रात्रे, विकास सिह उपस्थित होकर खिलाड़ियों की योग्यतानुसार गेंदबाजी बल्लेबाजी और फिटनेस का अवलोकन कर रहे थे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button