
अगर आप भी सफेद बालों से हैं परेशान तो बिना डाई किए अपनाए ये नेचुरल तरीका , जिससे बाल हो जाएंगे काले, बस सरसों के तेल में मिला दें ये चीज…
आजकल गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते युवाओं में सफेद बाल जल्दी आने लगे हैं। हर किसी के बार जल्दी ही पक (सफेद) जा रहे है, जबकि सफेद बाल किसी को पसंद नहीं होते हैं। खासकर तब जब ये कम उम्र में ही आन लगे। वही कुछ बालों को पके बालों की छुपाने के लिए काला कलर में डाई कर इन्हें काला करते हैं। लेकिन इसके भी कई साइड इफेक्ट्स होते हैं।
आज हम आपको बिल्कुल नेचरल तरीके से सफेद बालों को काला करने का उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको सिर्फ तीन समान सरसों के तेल (Mustard Oil), मेहंदी (Heena) और आंवला (Gooseberry) चाहिए होगा। इस नुस्खे से न सिर्फ आपके बाल काले होंगे बल्कि बालों की अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.
जाने कैसे बनाएं बालों को काला करने वाला तेल…
• सबसे पहले एक कढ़ाई ले और इस कढ़ाई में करीब 200 ML कच्ची घानी का सरसों का तेल डालें, ये तेल आप किसी भी ब्रांड का ले सकते हैं।
उसके बाद अब तेल वाली इस कढ़ाई को गैस पर मीडियम आंच पर रख दें। इसके बाद इसमें दो से तीन बड़े चम्मच हर्बल ड्राई मेहंदी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर धीमी आंच में पका दे, साथ ही ध्यान दे कि इसे बीच बीच में हिलाते भी रहें, ताकि गांठे ना पड़ें इसे आप लगभग दो से तीन मिनट तक पकाएं।
• अब इसमें 1 टेबलस्पून आंवला पाउडर मिलाएं, यह आपके बालों की चमक बरकरार रखने, बालों की समस्या दूर करने और सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में सहायता करेगा। इसके बाद इसमें डेढ़ से दो टेबलस्पून मेथी का पाउडर मिलाएं, इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी, और बाल भी काले होंगे।
• इस मिश्रण को भूरा होने तक पकाएं, इसमें लगभग 7 से 8 मिनट का समय लगता है, इस बात का ध्यान रखें कि तेल जले नहीं, इसलिए मिश्रण को लगातार हिलाते रहें। जब से भूरा हो जाए तो गैस बंद कर इस ठंडा होने रख दें।
• मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे 12 से 24 घंटे ऐसे ही ढककर रख दें, अब यह घोल गाढ़ा हो जाएगा। वहीं मेथी, आंवला और मेहंदी अपना रंग छोड़ देंगे, अब इस तेल को छानकर किसी एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लें। ये डिब्बा प्लास्टिक या कांच का होना चाहिए.
तेल को बालों में कैसे लगाएं..
इस तेल को आप सप्ताह में एक या दो बार लगा सकते हैं, इसे हमेशा शैंपू करने से 3 घंटे पहले लगाएं। इस तेल में एक कॉटन बॉल डुबोकर बालों की जड़ों तक लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। इसके बाद आपको बालों में डाई करने की झंझट नहीं रहेगी। सबसे अच्छी बात ये है कि इस ऑयल के कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।



