
बांगो बांध में जल स्तर खतरे के निशान पर: 8 गेट खोले, भारी बारिश के चलते हसदेव नदी में छोड़ा गया पानी, प्रभावित गांव में कराया गया मुनादी, देखे वीडियो…
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध में जल स्तर बढ़ने के कारण 4 सितंबर गुरुवार को 4 गेट को खोला गया था, वही आज 05 सितंबर को सुबह 4 गेट और खोला गया है। यह निर्णय मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा के साथ चर्चा के बाद लिया गया है। डेम के चार गेट को 04 सितंबर 2025 दिन को दोपहर 2 बजे मिनीमाता बांगो बांध का जल स्तर 358.10 मीटर और 90.71% होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। गेट नंबर 4, 5, 6 और 8 को खोलकर बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा रहा था,
कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांगों बांध का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर है. बांध के पानी की नियंत्रण करने के लिए कल दोपहर में 2: 40 बजे गेट नंबर 4 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि गेट नंबर 5 और 6 को 1.50 मीटर खोलकर 8750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 8 को 0.50 मीटर खोलकर 2960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार, बांध से कुल 23420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा था, लेकिन लगातार हो रहे बारिश के कारण बांध का जल स्तर बढ़ रहा है.
वही आज 05 सितंबर को सुबह 09 बजे बांध के 4 गेटों को खोल दिया गया है। अब बांध के 11 गेटों में से 8 गेट खोल दिया गया है, उन्होंने आगे बताया कि बांध के जल स्तर की निगरानी की जा रही है , वही बांध के निचले क्षेत्र पर प्रभावित 40 गांव में मुनादी कर अलर्ट जारी कर दिया गया है।वही निचले इलाके को खाली कराया गया है, साथ ही बारिश के आधार पर भविष्य में आवश्यकतानुसार बांध के अन्य गेटों को भी खोला जाएगा। मौके पर एरिगेशन विभाग के आला अधिकारी मौजूद है,



