
करोड़ों रुपए के कीमती यॉट गया पानी में: पहली बार पानी में उतरते ही नई लग्जरी यॉट कुछ ही मिनटों में पानी में डूब गई, देखे Video….
लग्जरी लाइफ का शौख और स्टाइल से जीना हर किसी का सपना होती है. सोचिए आपने किसी लग्जरी सामान को खरीदने का सोचा और जब वह आपको मिले और कुछ ही समय में आपसे छिन जाए तो क्या होता. कुछ ऐसा ही हुआ है तुर्की में. तुर्की के उत्तरी इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां पहली बार पानी में एक लग्जरी यॉट (नाव) के समुद्र उतारा गया और वह पानी में डूब गई. पानी में उतरने के कुछ ही मिनट बाद ही यह हादसा हुआ. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग है. जानकारी के मुताबिक, यह यॉट ‘डोल्से वेंटो’ नाम से हाल ही में इस्तांबुल से उसके मालिक को डिलीवर की गई थी. और जब इसे पहली बार तुर्की के जोंगुलदक प्रांत के एरेगली जिले में पानी में उतारा गया, तो शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा. लेकिन देखते ही देखते यॉट का संतुलन बिगड़ गया और वह धीरे-धीरे एक तरफ झुकने लगा.
और जैसे ही नाव पानी में डूबने लगी, उस पर सवार लोग घबराकर समुद्र में कूद गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ सेकंड में ही यॉट तेजी से पानी में डूब गई. इस दौरान यॉट के मालिक समेत कैप्टन और दो क्रू मेंबर्स ने तैरकर किसी तरह किनारे तक अपनी जान बचाई. इस 85 फुट लंबी लग्जरी याट की कीमत लगभग 10 लाख डॉलर (लगभग 9 करोड़ रुपये) है, हादसे के बाद तुर्की कोस्ट गार्ड और पोर्ट टीम्स मौके पर पहुंचीं और आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया, ताकि कोई और नुकसान न हो.



